कांके रोड को बरियातू-मोरहाबादी मार्ग से जोड़ने वाला चार लेन का फ्लाईओवर शनिवार सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इससे कांके रोड चौराहे पर व्यस्त समय का जाम कम होगा और एचईसी व कोकर तक यात्रा समय लगभग 20 मिनट घटेगा। मार्ग के दुकानदारों ने फैसले का स्वागत किया, लेकिन फिरायालाल चौक के पास बेहतर पार्किंग की मांग भी रखी।